Accessibility Menu


  • Keyboard Nav

  • Cursor

  • Contrast +

  • Bigger Text

  • Desaturate

  • Legible Fonts

   अनुसंधान संस्थान  15-05-2019     

भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान (रबड़ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया - आर आर आई आई)1955 में स्थापित किया गया था। संस्थान ने अपने अनुसंधान योगदान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय रबड़ परिदृश्य में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है। भारतीय रबड़ अनुसंधान स्स्थान इंटरनेशनल रबड़ रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य है और कई अंतर्राष्ट्रीय शोध कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान ने भारत में उच्च उत्पादकता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्थान

भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय केरल राज्य में कोट्टयम शहर से 8 किमी पूर्व में एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसमें एक अनुसंधान प्रक्षेत्र जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा नेडुंबाश्शेरी, कोची में है, जो 100 किमी उत्तर में है।

संस्थान का केंद्रीय परीक्षण स्टेशन कोट्टयम से 50 किमी दूर चेत्तक्कल (रान्नी) में स्थित है। स्थान विशिष्ट शोध चलाने के लिए, संस्थान ने उत्तर पूर्व भारत के लिए अगर्तला में मुख्यालय के साथ एक अनुसंधान परिसर स्थापित किया है और त्रिपुरा में अगर्तला, असम में गुवाहाटी और मेघालय के तुरा में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र हैं। भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान ने दपचरी (महाराष्ट्र), कामाख्यायनगर (उड़ीसा), नागराकट्टा (पश्चिम बंगाल), परलियार (तमिलनाडु), नेट्टणा (कर्नाटक) और पडियूर (केरल) में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किए हैं। मृदा और पत्ती परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना कोट्टयम, त्रिपुरा, तलिपरम्बा, कोष़िकोड, तृश्शूर, मुवाट्टुपुष़ा, पाला, कांजिरपल्ली, अडूर और नेडुमंगाड में की गई है। मृदा और पत्ती विश्लेषण के लिए मोबाइल इकाइयाँ मुख्यालय, त्रिपुरा, कोष़िकोड, मुवाट्टुपुष़ा और अडूर में उपलब्ध हैं।

अनुसंधान के क्षेत्र और प्राथमिकताएं

इसके मुख्यालय में आरआरआईआई के प्रमुख विषय हैं: सस्य विज्ञान और मृदा विज्ञान; जैव प्रौद्योगिकी; वनस्पति विज्ञान; जीनोम विश्लेषण; जननद्रव्य; पौधा रोगविज्ञान; पौधा शरीरक्रिया विज्ञान, शोषण अध्ययन, रबड़ प्रौद्योगिकी, तकनीकी परामर्श और कृषि अर्थशास्त्र। अनुसंधान समर्थन अनुभागों में पुस्तकालय, इंस्ट्रूमेंटेशन, सांख्यिकी, कंप्यूटर और अनुरक्षण शामिल हैं। अनुसंधान प्राथमिकताएं हैं:

निम्नलिखित कार्यों के माध्यम से उत्पादन और उत्पादकता में सुधार:

• स्थान विशिष्ट उच्च उपज वाले क्लोन का विकास और प्रस्तुति

• आणविक जीव विज्ञान और आनुवंशिक इंजीनियरिंग

उत्पादन की लागत को कम करने और गुणवत्ता प्रतिस्पर्धा में सुधार करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण:

• अपरिपक्वता अवधि को कम करने के लिए कुशल क्षेत्र प्रबंधन प्रणाली।

• विभिन्न कृषि संबंधी क्षेत्रों में उपयुक्त रबड़ आधारित कृषि प्रणाली का प्रारंभ।

• टापिंग ​​लागत कम करने के लिए शोषण प्रणाली।

• पौधा संरक्षण अनुसूचियों का इष्टतमीकरण।

• फौधा रोग नियंत्रण में आणविक दृष्टिकोण।

• प्रसंस्करण के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग।

• संसाधित रबड़ की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए खेत और दूकान के फर्श पर प्रोटोकॉल।

• प्राकृतिक रबड़ के संशोधन और बहुलक मिश्रणों पर अध्ययन।

गैर पारंपरिक क्षेत्रों में रबड़ की खेती के विस्तार के लिए अनुसंधान समर्थन:

• स्थान विशिष्ट क्लोनों का चयन और प्रजनन,

• पोषक तत्व प्रबंधन और शोषण अनुसूची का सटीक करना

• क्षेत्र विशिष्ट सामाजिक आर्थिक पहलुओं को एकीकृत करके रबड़ आधारित प्रणाली का रूपायन।

• फसलोत्तर प्रौद्योगिकी, उपज विकास और विपणन के सभी पहलुओं की जांच करना।

मुख्य अनुसंधान योगदान

• भारत में उच्च उत्पादकता प्राप्त करने में सहायक।

• उत्कृष्ट रबड़ क्लोन आरआरआईआई 105 का प्रजनन और निर्मोचन

• बहुत ऊँची उपज संभाव्यतावाले दो अन्य क्लोन आरआरआईआई 414 और आरआरआईआई 430  का निर्मोचन।

• गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में रबड़ उत्पादन के लिए कृषि प्रौद्योगिकी।

• आनुवंशिक इंजीनियरिंग के माध्यम से ट्रांसजेनिक पौधों का विकास।

• सभी बीमारियों के लिए पौधा संरक्षण प्रणाली।

• रबड़ और संबद्ध फसलों के प्रमुख कीटों का प्रबंधन।

• स्थान विशिष्ट और क्लोन विशिष्ट शोषण प्रणाली।

• निदान और सिफारिश एकीकृत उर्वरक सिफारिश प्रणाली का विकास।

• धारणीय कृषि के लिए कृषि प्रबंधन तकनीकें और रबड़ आधारित कृषि प्रणाली।

• रबड़ लकड़ी, शहद, रबड़ बीज तेल आदि जैसे सहायक उत्पादों में विशेषज्ञता।

• एपॉक्सीडाइज्ड प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन और अन्य संशोधित रूपों के विकास के लिए पायलट प्लांट।

• विभिन्न रबड़ उत्पादों के लिए संरचनाएं और प्रक्रियाएं।

• लेटेक्स के लिए वैकल्पिक स्कंदन और बेहतर शुष्कण प्रणाली।

• निम्न श्रेणी शीट रबड़ के लिए सेमीआटोमैटिक सफाई मशीन।

• अग्रणी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में दो हजार से अधिक शोध पत्र प्रकाशित।

शैक्षणिक सहयोग

 आईआरआरडीबी के साथ इसके घनिष्ठ संबंध के अलावा, भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान का भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (खड़गपुर), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (बैंगलोर), भारतीय विज्ञान संस्थान (बैंगलोर), कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (कोची), तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (कोयंबतूर), केरल कृषि विश्वविद्यालय (तृश्शूर), केरल विश्वविद्यालय (तिरुवनंतपुरम) और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (कोट्टयम) के साथ अनुसंधान/अकादमिक संबंध हैं। । भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान पीएचडी उपाधि के लिए कई विश्वविद्यालयों का एक मान्यता प्राप्त उन्नत अध्ययन केंद्र है।

अंतर्राष्ट्रीय परामर्श और प्रशिक्षण

इन वर्षों में, भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान ने चीन, जर्मनी, फ्रांस, इंडोनेशिया, आइवरी कोस्ट, मलेशिया, नाइजीरिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के वैज्ञानिकों के लिए उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। आईआरआरडीबी ने इस संस्थान को पौधा शरीरक्रिया विज्ञान में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मान्यता दी है। कॉमन फंड फॉर कमोडिटीज (सीएफसी) ने कोरिनोसपोरा पत्ता रोग प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में पौधा रोगविज्ञान प्रभाग को मान्यता दी है।

129 वैज्ञानिकों में से 65 वैज्ञानिक प्राकृतिक रबड़ और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के विशिष्ट क्षेत्रों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हैं और बाकी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त। लगभग 60 वैज्ञानिकों ने संबंधित क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संस्थान के पास 6000 वर्ग मीटर से अधिक के कुल प्रयोगशाला क्षेत्र है जो प्रमुख प्रभागों से संबद्ध है जहाँ 200 दशलक्ष रुपये से अधिक मूल्य के आधुनिक उपकरण हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों की सम्मेलन सुविधाएं मौजूद हैं। सभी अनुसंधान प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय एक कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से जुड़े हुए हैं। एक आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला भी कार्यारत है।

प्रकाशन

भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक पत्रिका, रबड़ साइंस प्राकृतिक रबड़ अनुसंधान से संबंधित सभी विषयों में मूल अनुसंधान लेख प्रकाशित करता है। भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान ने वर्ष 2000 में एक किताब “नेचुरल रबड़: एग्रोमेनैजमेंट एंड क्रॉप प्रोसेसिंग” निकाली है। संस्थान ने रबड़ की खेती के विभिन्न पहलुओं पर 22 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट में इसकी प्रमुख उपलब्धियों के विस्तृत विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।

पुस्तकालय

पुस्तकालय एवं प्रलेखन केंद्र में 23,000 पुस्तकें हैं, सामयिकों के 21,000 सजिल्द खंड हैं, 200 सामयिकों की सदस्यता और ग्रंथ सूची सेवाएं प्रदान की जाती हैं। केंद्र के पास प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय ग्रंथ सूची डेटाबेस के साथ ऑनलाइन पहुंच है।



Last reviewed and updated on, 12-Nov-2026